Blog

ग्रामीणों को दांतों की देखभाल के प्रति किया जागरूक, दांतों को स्वस्थ रखने के लिए खानपान सुधारने की सलाह, (निःशुल्क दंत शिविर में मरीजों की जांच, दवाइयों का वितरण)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ऑल इंडिया डेंटल सर्जन एंड स्टूडेंट एसोसिएशन उत्तराखंड के तत्वावधान में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर कैंप का लाभ उठाया। रविवार को रामनगर डांडा, थानों स्थित हाट बाजार में आयोजित निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में लोगों को दांतों की जांच एवं परामर्श दिया गया। चिकित्सकों की टीम ने शिविर में पहुंचे लोगों को दांतों की देखभाल, साफ-सफाई और मौखिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इसके अलावा मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि दांतों को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को अपनी खराब खानपान की आदतों में सुधार करना चाहिए। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि सरकार के सहयोग से प्रदेश में दंत चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में दंत चिकित्सकों के कई पद रिक्त हैं और सुविधाओं का भी अभाव है। नई नियुक्तियों और संसाधनों से दांतों के रोगों का बेहतर इलाज संभव हो सकेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान राखी सिंह, डॉ रमेश ध्यानी, डॉ सुमन जोशी, डॉ सताक्षी खाली, डॉ अब्दुल कादिर, डॉ अभिलाषा बिष्ट, डॉ पंकज थपलियाल, डॉ अमन नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button