20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी, (चीफ इंजीनियर ओमप्रकाश ने पेंशन व प्रधानमंत्री आवास योजना सहित केंद्र–राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया निरीक्षक।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ओमप्रकाश ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण, समीक्षा एवं सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन जांच की गई। चीफ इंजीनियर ने लाभार्थियों से सीधा संवाद कर अभिलेखों का मिलान किया और पात्रता व भुगतान की स्थिति की पुष्टि की।
इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुके आवासों का भी जायजा लिया गया। भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और उपयोगिता को परखा गया तथा लाभार्थियों के दस्तावेज, स्वीकृत धनराशि और किस्तों के भुगतान का सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
निरीक्षण के उपरांत आख्या तैयार कर सत्यापन किया गया। चीफ इंजीनियर ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी योजनाओं का लाभ वास्तविक और पात्र लाभार्थियों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे।



