देहरादून में धूमधाम से आयोजित हुई डिस्टिंग्विश्ड जेंटलमैन राइड 2026।
डोईवाला देहरादून (राजेंद्र वर्मा):
आज देवभूमि देहरादून में विश्व प्रसिद्ध मोटरसाइकिल इवेंट “डिस्टिंग्विश्ड जेंटलमैन राइड (DGR) 2026” का भव्य आयोजन किया गया। *इस राइड का मुख्य उद्देश्य पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य एवं प्रोस्टेट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।* राइड में शामिल सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार राइडिंग का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर शहर के सैकड़ों राइडर्स ने क्लासिक एवं रेट्रो मोटरसाइकिलों के साथ स्टाइलिश परिधानों में भाग लेकर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया। यह राइड पैसिफिक मॉल से निकल कर सहस्त्रधारा रोड होते हुए माल ऑफ देहरादून तक हुई। जहां ग्राफिक एरा अस्पताल के विख्यात डॉक्टर विमल कुमार दीक्षित (यूरोलॉजिस्ट सर्जन) मौजूद रहे और उन्होंने प्रोस्टेट कैंसर से बचने और उसके उपचार और उस से कैसे बचा जा सकता है ये सभी राइडरों को बताया,साथ ही पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य,जो आज के समय में एक मुख्य समस्या बन गई है उस के बारे में जागरूप किया
2026 में यह DGR का 15वां वर्ष था और आज 17 मई 2026 को दुनिया भर के 1000+ शहरों और लगभग 121 देशों में यह राइड आयोजित हुई।
देहरादून में भी पिछले कुछ वर्षों से DGR का सफल आयोजित हो रहा है और हर साल इसमें राइडर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां क्लासिक, मॉडर्न-क्लासिक और रॉयल एनफील्ड जैसी बाइक्स के साथ राइडर्स स्टाइलिश ड्रेस में हिस्सा लेते हैं और पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य व प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता का संदेश देते हैं।
देहरादून में यह वंडर्स बुलेट्स की ओर से आयोजित किया जाता है वंडर्स बुलेट्स के कप्तान सिद्धार्थ वासन
विगत वर्षों से इस का सफल आयोजन देहरादून में कर रहे हैं। श्री सिद्धार्थ वासन ने बताया कि वंडर्स
देहरादून चैप्टर का यह आयोजन न केवल मोटरसाइकिल संस्कृति का उत्सव था, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का एक सशक्त प्रयास भी रहा।


