निराश्रित पशुओं पर नकेल: 12 को पकड़कर गौशाला भेजा नगर में बढ़ती समस्या पर नगर पालिका की कार्रवाई, यातायात व जनसुरक्षा को मिली राहत।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही निराश्रित पशुओं की समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद ने बुधवार को सख्त कदम उठाते हुए 12 निराश्रित पशुओं को पड़कर स्थित भोपाल पानी गौशाला में सुरक्षित रूप से भिजवाया। इस कार्रवाई से मुख्य मार्गों पर हो रहे यातायात अवरोध और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका में कमी आने की उम्मीद है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशु आमजन के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन रहे थे। इसे देखते हुए पालिका ने नियमित अभियान शुरू किया है, जो आगे भी जारी रहेगा।
मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि अभियान के दौरान कर्मचारियों ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए पशुओं को सुरक्षित रूप से गौशाला पहुंचाया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने पालतू पशुओं को खुला न छोड़ें और नगर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।



