केशवपुरी–राजीव नगर बूथ बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और एकजुटता पर दिया गया संदेश, (छोटे से छोटे कार्यकर्ता से मजबूत होता है संगठन का आधार) राजेंद्र तड़ियाल
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा);
डोईवाला वार्ड नंबर 11 केशवपुरी एवं राजीव नगर में आयोजित बूथ स्तरीय बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कहा कि छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी संगठन की नींव को मजबूत करता है और बूथ स्तर पर सक्रियता से ही संगठन निरंतर आगे बढ़ता है।
मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि बूथ बैठकें संगठन को दिशा देने का कार्य करती हैं। जब सभी एकजुट होकर लक्ष्य के साथ कार्य करते हैं, तभी संगठन जनता के बीच विश्वास कायम कर पाता है।
वार्ड नंबर 11 के सभासद अमित कुमार ने कहा कि संगठन और जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से ही क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, मतदाता संपर्क और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल पूनम थापा, अमर शर्मा, सनी प्रजापति, पुष्पेंद्र, विपिन कुमार, सुभाष पांडे, धनीराम, मोतीलाल, वेद प्रकाश, शकुंतला देवी, सावित्री देवी, गंगा देवी आदि मौजूद रहे।



