रेशम माजरी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, (महिला की मौत के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रेशम माजरी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने देहरादून स्थित बलबीर रोड पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। हाल ही में सड़क पार करते समय एक महिला की मृत्यु के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
इस मौके पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि रेशम माजरी चौक पर पहले भी कई दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं और यह स्थान अत्यंत संवेदनशील बन गया है।
रिटायर आईटीबीपी अधिकारी धर्म सिंह पाल ने ट्रैफिक सिग्नल को क्षेत्र की जरूरत बताया।
परवादून कांग्रेस जिला सचिव मनोज पाल ने कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सड़क पार करने में भारी परेशानी होती है। इस दौरान क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।



