आज का नौजवान विकसित भारत का बनेगा सहभागी। सुबोध उनियाल (मन की बात से जनसहभागिता, पर्यावरण संरक्षण और बूथ सशक्तिकरण का संदेश)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को रविवार को डोईवाला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से सुना गया। भानियावाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से संवाद करते हुए जनसहभागिता, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज देश में सकारात्मक बदलाव की नींव आम नागरिकों के छोटे-छोटे प्रयासों से रखी जा रही है। जल संरक्षण का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि कई क्षेत्रों में लोगों ने सूखते जलस्रोतों से मछलियों को सुरक्षित निकालकर तालाबों व नदियों में छोड़ा, जो समाज की संवेदनशीलता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने युवाओं से नवाचार, आत्मनिर्भरता और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने को समय की आवश्यकता बताते हुए लोकल से वोकल की भावना को दोहराया।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विचार आज के युवाओं को नई दिशा देते हैं। जनसहभागिता, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला बनेगा।
नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने मन की बात को समाज को जोड़ने वाला कार्यक्रम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इधर, डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 105, आदर्श नगर में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुना।
दीप्ति रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
ऋषिकेश मंडल प्रभारी संपूर्ण रावत ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन की भावना से कार्य करे। प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाकर सकारात्मक परिवर्तन लाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सशक्त बूथ ही सशक्त संगठन और सशक्त भारत की नींव है।
कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष रुद्रप्रयाग संतोष रावत,पी श्याम, आदेश पंवार, राजेश भट्ट, भागीरथी ढौंडियाल, राजपाल सिंह नेगी, गायत्री डौंडियाल, सुंदर लाल उनियाल, महाबीर असवाल, दुर्गा प्रसाद काला, प्रमोद गड़ाकोटी, देव सिंह खाती, महेश पंत, शुभम रावत, पुरुषोत्तम डोभाल, संजय चमोली, अजय उनियाल, अरुण शर्मा, उत्तम लोधी, विशाल छेत्री, रोहित बडोला, पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे I



