Blog

खादी और ग्रामोद्योग से आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी नई मजबूती। गैरोला (भोगपुर स्थित खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, महिला कारीगरों से संवाद कर जानी समस्याएं व सुझाव)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधानसभा क्षेत्र के भोगपुर स्थित खादी ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने केंद्र की गतिविधियों का जायजा लिया और स्थानीय महिला कारीगरों से संवाद कर उनके सुझाव एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कारीगरों के कार्य की सराहना करते हुए उनके उत्पादों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन देने की बात कही। कहा की स्थानीय कारीगरों का परिश्रम ही आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत है। सरकार खादी और ग्रामोद्योग से जुड़े लोगों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button