डोईवाला के होनहार कृष कुमार बने मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल, क्षेत्र में खुशी की लहर। (देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता खिताब, ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह लाडी ने किया सम्मानित)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
देहरादून में आयोजित मिस्टर एंड मिस इंडिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में डोईवाला के जीवनवाला क्षेत्र निवासी कृष कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से फतेहपुर गांव सहित पूरे डोईवाला क्षेत्र में खुशी की लहर है।
एक साधारण परिवार से आने वाले कृष कुमार ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया जा रहा है।
खिताब जीतने के बाद ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह लाडी ने कृष कुमार को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कृष कुमार ने अपने गांव, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है और मेहनत व लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
कृष कुमार की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



