भक्ति और ज्ञान का संदेश देती है श्रीमद्भागवत कथा। (कथा व्यास श्री राम उपाध्याय ने किया भगवान की महिमा का वर्णन)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के खेरी रोड पर स्थित शुगर मिल गार्डन कॉलोनी में चल रही तृतीय सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन वृंदावन से आए कथा व्यास श्री राम उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान का संदेश दिया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के पावन चरित्र, ब्रजभूमि की महिमा और धुंधकारी के मोक्ष का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।
कथा व्यास श्री राम उपाध्याय ने श्रीमद्भागवत के मंगलाचरण के तीन प्रकारों की व्याख्या करते हुए भगवान के स्वरूप और माया का वर्णन किया। उन्होंने श्रीराधा रानी की महिमा बताते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को भक्ति मार्ग से जोड़ता है और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की कथा श्रवण के प्रति श्रद्धा का प्रसंग भी सुनाया।
कथा के दौरान कीर्तन मंडली ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते और नृत्य करते नजर आए। भजन गायक दीपक शर्मा, रामानंद, धर्मेंद्र शर्मा और मोतीलाल ने भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर मनोज कुमार पांडेय, विजय शर्मा, अवधेश कुमार, रमेश कुमार, सुमेन्द्र, कुलदीप कुमार,प्रभुनाथ संजय श्रीवास्तव, अमरजीत, सविता,मंजू त्यागी, इंदू पांडेय, नीता, बबीता विश्वकर्मा और मुकेश पाल सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।



