डोईवाला नगर कांग्रेस कमेटी का हुआ विस्तार।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय ऋषिकेश रोड जॉलीग्रांट में नगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नगर अध्यक्ष करतार नेगी एवं जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान वितरित किए।
नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने बताया कि आज 21 सदस्य कमेटी बनायी गई जिसमे उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं जिला अध्यक्ष परवादूँन मोहित उनियाल की संस्तुति पर नगर कांग्रेस_कमेटी डोईवाला की नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
नगर कांग्रेस कमेटी की नवगठित नगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोज चमोली,संतोष तोमर,बलदेव सिंह,महिपाल रावत नबाब अली और महासचिव मोहित कुमार,रोहित नेगी,मोईन ख़ान,प्रवीण सैनी,दीपक प्रजापति तथा सचिव मंजू राजपूत,निशा देवी,मेहताब अली,ऐहसान अली के अलावा नगर प्रवक्ता प्रेस मीडिया विपिन कुमार नगर कार्यालय सचिव चंद्रप्रकाश काला सोशल मीडिया प्रभारी तरुण सैनी शामिल किया गया है।



