परवादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण का हुआ शिलान्यास। (विधायक निधि से 10 लाख रुपये की स्वीकृत धनराशि से बनेगा चैंबर, विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया शिलान्यास)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
परवादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण कार्य का मंगलवार को डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख रुपये की धनराशि से होने वाले निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्हें बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चैंबर निर्माण की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ आवश्यक जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
परवादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल सिंह लोधी और सचिव मनोहर सिंह सैनी सहित कार्यकारिणी एवं एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि चैंबर बनने से अधिवक्ताओं को कार्य करने में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।
शिलान्यास के दौरान सुशील कुमार, अतर सिंह, विक्रम सिंह नेगी, राज प्रधान, अतुल कुमार, महेश लोधी, भव्य चमोला, मोहम्मद जुबैर, संदीप जोशी, साकिर हुसैन, मोईन अहमद, भास्कर बलूनी, विनोद बगियाल, तरन्नुम सलीम, पूजा यादव, मोनिका पटेल, मनीष धीमन, सुमित थपलियाल, आरबी नेपाली, मनीष यादव, सुनील कुमार मान्यवर, शादाब हसन, महताब आलम, मोहम्मद कैफ, वरुण कुमार, खुशबू बाजवा, सुमित बर्सवाल, सौरभ पाल अधिवक्ता बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।



