शहीदों को नमन और राष्ट्रभक्ति का संदेश, हिंदू संगठन ने निकाली तिरंगा यात्रा। (भानियावाला महादेवपुरम से हिमालय चौक तक निकली रैली, भारत माता और रानी लक्ष्मीबाई की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिंदू संगठन की ओर से भानियावाला महादेवपुरम से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा महादेवपुरम से शुरू होकर हिमालय चौक पहुंची और वापस महादेवपुरम पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए और देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
तिरंगा यात्रा में भारत माता और रानी लक्ष्मीबाई की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के माध्यम से देश के वीरों के बलिदान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम संयोजक सुखदेव चौहान ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। युवाओं को राष्ट्रभक्ति से जोड़ना और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह पवार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज में राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश दिया गया।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि तिरंगे का सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। ऐसे आयोजन लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं।
तिरंगा यात्रा में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता नयाल, दिगंबर नेगी अनिल कंडारी, मनीष यादव, जरनैल सिंह, गीता चौहान, इंदु गौड, गुड्डू मिश्रा, गणेश उनियाल, संपूर्ण रावत, हिमांशु राणा, लक्ष्मी चौहान, नरेंद्र उनियाल, गोपाल नेगी आदि मौजूद रहे।



