जनसुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता। विधायक बृजभूषण गैरोला (विधायक निधि से बने टीन शेड से ग्रामीणों को सामाजिक व सामुदायिक कार्यक्रमों में मिलेगी सुविधा)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
माजरी ग्रांट वार्ड नंबर-1 स्थित बालकुंवारी में चार लाख के धनराशि से बने विधायक निधि से निर्मित टीन शेड का लोकार्पण विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्र में जनसुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। टीन शेड बनने से ग्रामीणों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं I
ग्राम प्रधान निशा देवी ने कहा कि टीन शेड की ग्रामीणों को लंबे समय से जरूरत थी। इसके निर्माण से विभिन्न आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कार्य के लिए विधायक का आभार जताया।
कार्यक्रम में वार्ड सदस्य हरविंदर कौर,प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह,राजकुमार राज, रेणु चौधरी, मुकेश कुमार, मीरा देवी, गुरजीत कौर, संदीप, रामश्री, आयुष कुमार आदि मौजूद रहे।



