Blog

खरगे और दलित समाज के अपमान पर कांग्रेस का आक्रोश किया कोतवाली में प्रदर्शन। (डोईवाला कोतवाली पहुंचकर कांग्रेसियों ने दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं दलित समाज के कथित अपमान के विरोध में परवादून जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को डोईवाला कोतवाली में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषियों और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं और दलित समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि कांग्रेस संविधान और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करती रही है। दलित समाज और वरिष्ठ नेताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने हल्द्वानी प्रकरण में एफआईआर की मांग के बावजूद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

कांग्रेस जिला महासचिव रेखा कांडपाल सती ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मान देता है। किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों पर कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

कांग्रेस अनुसूचित विभाग परवादून जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने कहा कि दलित समाज के सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं होगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे।

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन जिलाध्यक्ष राहुल खरोला, रेनू चुनारा, मंजू राजपूत, गौरव मल्होत्रा, अमित सैनी, राणा सिंह, अरविंद कुमार, बीडीसी सदस्य इंद्रजीत सिंह, अमित कुमार, उमेद बोरा, जितेंद्र कुमार, संदीप थापा, तेजपाल सिंह मोंटी, शार्दुल नेगी, जयराज रावत, रहीश अहमद, आरिफ अली, आशिक, अब्दुल वहीद, स्वतंत्र बिष्ट, मनोज पाल, राहुल आर्य, विवेक सैनी, नीरज कपूरवान, प्रदीप सिंह, साहिल अली, शीतल, सूरज भट्ट, जाविद अली, मोबिन, विनय मुरली, बाबूलाल, शंकर मेहरालू, विमल गोला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button