Blog

तीज पर्व को लेकर महिलाओं ने किया ‘दर खाने’ का आयोजन। (पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं महिलाएं, गीतों पर किया नृत्य)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
हरतालिका तीज के उपलक्ष्य में लच्छीवाला क्षेत्र की नेपाली मूल की महिलाओं ने बुधवार को भानियावाला में पारंपरिक ‘दर खाने’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजन के साथ हुई। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों में सज-संवरकर पहुंचीं। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों के साथ गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। महिलाओं ने नेपाली पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर तीज की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में प्रीति क्षेत्री और नेहा क्षेत्री ने बताया कि नेपाली समाज में हरतालिका तीज से पहले ‘दर’ कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा है। इसमें विवाहित महिलाओं को परिवार की ओर से भोज के लिए आमंत्रित किया जाता है। यह आयोजन महिलाओं के आपसी मेल-मिलाप, पारिवारिक सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का माध्यम भी है।

इस मौके पर नेहा क्षेत्री, पूनम, प्रीति क्षेत्री, प्रियंका, रितु गुरुंग, दीपा और अंजू आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button