Blog

(आरटीआई पर वाद-विवाद में शिवा और ईशा नेगी ने मारी बाजी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सूचना का अधिकार अधिनियम सप्ताह के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष सुधार अथवा सुदृढ़ कार्यान्वयन रहा। छात्र-छात्राओं ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे।

प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर के शिवा ने प्रथम, एमए तृतीय सेमेस्टर राजनीति विज्ञान की ईशा नेगी ने द्वितीय और बीए प्रथम सेमेस्टर की शिक्षा नौटियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दोनों प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने कहा कि संस्थान में पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दी जाती है। सूचना के अधिकार से संबंधित प्रावधानों का नियमानुसार पालन किया जाना चाहिए।

वरिष्ठ प्रो. राकेश चंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को सूचना के अधिकार के नियमों की जानकारी दी और भाषा शैली में सुधार के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. नवीन कुमार नैथानी ने कहा कि सूचना का अधिकार प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने का महत्वपूर्ण साधन है। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों और संबंधित नियमों की जानकारी रखनी चाहिए।

निर्णायक मंडल में प्रो. राकेश चंद्र जोशी, डॉ. वल्लरी कुकरेती और डॉ. पल्लवी मिश्रा शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजली वर्मा ने किया। इस दौरान डॉ. पुष्पा कुमारी, ममता, सविता, अंशुल देवयानी, रेनू और अर्पिता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button