वंदे मातरम के सामूहिक गायन से जगाई राष्ट्रभक्ति की भावना। (अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज कोटी अट्टूरवाला भानियावाला में ‘एक करोड़ स्वर वंदे मातरम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों, आचार्यों और अतिथियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया।
मुख्य वक्ता राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता के हिंदी प्रवक्ता किशोर नौटियाल ने वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह गीत देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना की भावना को मजबूत करता है।
गायक एवं केंद्रीय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रवक्ता पीयूष निगम ने भी विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और देशभक्ति से जुड़ने का संदेश दियाी
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मेहताब गुसांईं,जनित अधिकारी, सुभाष जोशी, राजेंद्र प्रसाद थापली, रोशन लाल अग्रवाल, विद्यालय अध्यक्ष संपूर्णानंद थपलियाल, प्रबंधक जगत सिंह असवाल, संदीप नेगी, नरेश उनियाल, ईश्वर चंद्र रोथान, जगदंबा प्रसाद गैरोला, अनिल द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह नेगी, सरोज सिंह नयाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



