Blog

(आंगन का मिलन में बच्चों और अभिभावकों से संवाद पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा पर दिया जोर)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा)
भाजपा जिला ऋषिकेश की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत केशवपुरी-2 आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों से संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई।

मंडल प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों के पोषण और प्रारंभिक विकास को प्राथमिकता देते हुए सक्षम आंगनबाड़ी और मिशन पोषण-2.0 जैसी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र से जोड़ने और केंद्र की गतिविधियों में भागीदारी करने की अपील की।

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता गुरुंग ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए पोषण और प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सकता है।

कार्यक्रम में बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया गया और अभिभावकों से उनके स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा प्रीति थपलियाल, ममता कोठियाल, ममता निषाद, संतोष, कुसुम सहित बड़ी संख्या में बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button