Blog

टीबी मरीजों को पोषण देकर स्वस्थ बनाने की पहल। (एसआरएचयू के सहयोग से आस संस्था ने आयोजित किया पोषाहार वितरण शिविर)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के सहयोग से आस संस्था ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत सिविल अस्पताल मसूरी में पोषाहार वितरण शिविर आयोजित किया। इसमें 22 टीबी मरीजों को निशुल्क पोषण किट वितरित की गई।

शिविर में मरीजों के वजन और रक्तचाप की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित उपचार, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। साथ ही लाभार्थियों का आभा हेल्थ आईडी पंजीकरण भी कराया गया। बच्चों को विशेष पोषण किट प्रदान की गई।

डॉ. कार्तिका और आस संस्था की सचिव हेमलता ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य जागरूकता भी जरूरी है। एसआरएचयू के सहयोग से इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि मरीजों को दवाओं के साथ आवश्यक पोषण भी मिल सके।

इस दौरान एसटीएस बृहस्पति कोठियाल ने मरीजों को नियमित उपचार और स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में प्रवीन सती, टीबी चैंपियन वॉलंटियर ऋतिका, आस संस्था की सचिव हेमलता और टीबी मरीज मौजूद रहे।
आस संस्था ने पोषाहार सहयोग के लिए नंदा रावत तोमर (देहरादून) और राजवीर सिंह (टिहरी) का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button