Blog

सीबीआरएन प्रतियोगिता में उत्तराखंड एसडीआरएफ ने लहराया परचम। (पांच राज्यों की टीमों के बीच हासिल किया पहला स्थान, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर नजर)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड एसडीआरएफ ने भटिंडा में आयोजित क्षेत्रीय स्तर की सीबीआरएन (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड सहित पांच राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया। अब टीम नवंबर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

सेनानायक अर्पण यदुवंशी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में 19 सदस्यीय टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। टीम ने तकनीकी दक्षता, अनुशासन और बेहतर समन्वय का प्रदर्शन किया।

सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि यह सफलता टीम की कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड पुलिस और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर की इसी प्रतियोगिता में उत्तराखंड एसडीआरएफ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

प्रतिभागी टीम में उप निरीक्षक संतोष परिहार, पुष्कर सिंह जीना, हेड कांस्टेबल उमेश भट्ट, नीरज परगई, प्रदीप लसियाल, हरीश गोस्वामी, नवीन कुँवर, संदीप रावत, विकास कुमार, बृजेश चंद्र, रोबिन सिंह, राजेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, गुड्डू कुमार, गब्बर सिंह, वीरेंद्र सिंह, सागर कुमार और जगजीत सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button