पब्लिक इंटर कॉलेज में भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर प्रतियोगिता। (सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने निबंध और चित्रकला में दिखाया हुनर)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पब्लिक इंटर कॉलेज में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों और निबंध के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संदेश दिया। कार्यक्रम की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रही।
प्रभारी प्रधानाचार्य आलोक जोशी ने कहा कि विद्यालय पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।
कार्यक्रम समन्वयक शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को टीएचडीसी की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षिका प्रिया और आफरीन अंसारी ने सहयोग किया।
इस अवसर पर शिक्षक रत्नेश द्विवेदी, ओमप्रकाश काला, अवधेश सेमवाल, तेजवीर सिंह और भुवनेश वर्मा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।



