नवरात्र पर मंदिरों में गूंजे माता के भजन, महिलाओं ने किया कीर्तन। (डोईवाला में मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को क्षेत्र के मंदिरों में मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माता का गुणगान किया। भक्ति गीतों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठे। श्रद्धालुओं ने माता को पुष्प और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
क्षेत्र के सिद्धपीठ शक्ति भवन मंदिर, मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर अग्रवाल, कुड़ाकावाला स्थित लोधेश्वर मंदिर और प्रेमनगर बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने समूह में माता के भजन गाए और कीर्तन किया। नवरात्र के चलते मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना कर रहे हैं।
इस दौरान आशा गुप्ता, संगीता अग्रवाल, ममता गोयल, अनीता, कुसुम, सुधा पांडे, कविता, नीलम आदि महिला मौजूद रही I



