डोईवाला में दो सड़कों के लिए 67.62 लाख मंजूर कोडसी और पाववाला सौड़ा में सड़क निर्माण व सुधार कार्यों को मिली स्वीकृति जौलीग्रांट – डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में दो सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए शासन ने 67.62 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। इनमें कोडसी में आंतरिक मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाने और पाववाला सौड़ा में शिव मंदिर तक सड़क निर्माण एवं सुधार का कार्य शामिल है। लोक निर्माण विभाग, देहरादून की ओर से 23 अक्तूबर को जारी आदेश के अनुसार, ग्राम कोडसी के फागसी-वडोगल गांव में 694 मीटर आंतरिक मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाने के लिए 39.84 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री घोषणा के तहत ग्राम पंचायत पाववाला सौड़ा में रायपुर-थानों मुख्य मार्ग से शिव मंदिर तक 1.35 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं सुधार के लिए 27.78 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दोनों कार्यों की कुल लंबाई 2.044 किलोमीटर है। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। दोनों सड़कों के लिए स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। सड़क की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर ग्राम पाववाला सौड़ा के पूर्व प्रधान विजय सिंह पंवार के साथ क्षेत्रवासियों ने विधायक बृजभूषण गैरोला के आवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान हल्द्वाड़ी के प्रधान प्रतिनिधि अनिल कठेत सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में दो सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए शासन ने 67.62 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। इनमें कोडसी में आंतरिक मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाने और पाववाला सौड़ा में शिव मंदिर तक सड़क निर्माण एवं सुधार का कार्य शामिल है।
लोक निर्माण विभाग, देहरादून की ओर से 23 अक्तूबर को जारी आदेश के अनुसार, ग्राम कोडसी के फागसी-वडोगल गांव में 694 मीटर आंतरिक मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाने के लिए 39.84 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री घोषणा के तहत ग्राम पंचायत पाववाला सौड़ा में रायपुर-थानों मुख्य मार्ग से शिव मंदिर तक 1.35 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं सुधार के लिए 27.78 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दोनों कार्यों की कुल लंबाई 2.044 किलोमीटर है।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। दोनों सड़कों के लिए स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
सड़क की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर ग्राम पाववाला सौड़ा के पूर्व प्रधान विजय सिंह पंवार के साथ क्षेत्रवासियों ने विधायक बृजभूषण गैरोला के आवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान हल्द्वाड़ी के प्रधान प्रतिनिधि अनिल कठेत सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



