Blog

बच्चों की सफलता में माताओं का योगदान अहम, सात माताओं को मिला पुरस्कार। (कमला नेहरू पुरस्कार के तहत पब्लिक इंटर कॉलेज में चेक देकर किया सम्मानित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित समारोह में कमला नेहरू पुरस्कार के तहत सात मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को स्कूल प्रधानाचार्य ने धनराशि के चेक देकर सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने शैक्षिक सत्र 2025-26 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।

सम्मानित विद्यार्थियों में रंजना रावत, अंजलि थापा, मंतशा खातून, दिव्यम गिरि गोस्वामी, बुशरा, शिफा और आरूशा परवीन शामिल हैं। इनकी माताओं हेमन्ती रावत, लक्ष्मी थापा, छोटी, किरन, नसरीन बानो, परवीन खातून और शबनम को माला पहनाकर चेक सौंपे गए।

प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि कमला नेहरू पुरस्कार के तहत मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को सम्मानित किया जाता है। इस पुरस्कार का उद्देश्य बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों के साथ माताओं के योगदान को भी पहचान देना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और परिवार के सहयोग से ही ऐसी उपलब्धियां हासिल होती हैं।

वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता ने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण और उनकी सफलता में माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। माता-पिता बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ उन्हें बेहतर शिक्षा दिलाने में भी अहम योगदान देते हैं। ऐसे में उनकी मेहनत और समर्पण को सम्मानित करना जरूरी है।

कार्यक्रम का संचालन अश्वनी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर रत्नेश द्विवेदी, भुवनेश वर्मा, ओमप्रकाश काला, विवेक बधानी, सुदेश सहगल, पूजा जोशी, राधा गुप्ता सहित शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button