Blog

अधिवक्ता फरमान आजम ने एसडीपी दान कर पेश की इंसानियत की मिसाल। (गर्भवती महिला की मदद के लिए तीन घंटे तक ब्लड बैंक में रहे)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती रुड़की निवासी गर्भवती महिला सायबरीन को एसडीपी की जरूरत पड़ने पर एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के सदस्य अधिवक्ता मोहम्मद फरमान आजम मदद के लिए आगे आए। उन्होंने करीब तीन घंटे ब्लड बैंक में रहकर स्वैच्छिक एसडीपी दान किया।

समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष साकिर हुसैन एडवोकेट ने बताया कि रुड़की ब्लड वॉलंटियर्स के अनस गाजी से सूचना मिलने पर फरमान आजम से संपर्क किया गया था। उन्होंने बिना देर किए एसडीपी दान के लिए सहमति दे दी। साकिर हुसैन ने फरमान आजम का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान और एसडीपी दान मानवता की सच्ची सेवा है। स्वस्थ एवं पात्र लोगों को इस कार्य के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर मदद मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button