भैया दूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर की लंबी उम्र की कामना। (नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया पर्व, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर उमड़ी भीड़)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति स्नेह और प्रेम जताया।

डोईवाला के मुख्य बाजार के अलावा भानियावाला, जौलीग्रांट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी अच्छी खासी भीड़ रही। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही से बाजार गुलजार रहे। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। घरों में बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराकर पारिवारिक प्रेम और भाई-बहन के अटूट रिश्ते की परंपरा को निभाया।



