अगले 25 वर्षों के विकास का लक्ष्य तय कर आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने पर जोर। (इठारना में शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित, कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचने का आह्वान)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत डोईवाला विधानसभा के इठारना में शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक सम्पूर्ण सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड ने 26 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। अब अगले 25 वर्षों का लक्ष्य युवाओं को रोजगार, गांवों को आत्मनिर्भर और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना होना चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। कार्यकर्ता जनसेवा की भावना से जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखें।
इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक जीवन चौहान, धर्मेंद्र रावत, सुभाष रावत, सूरत सिंह राणा, ग्राम प्रधान स्वीटी रावत, प्रेम सिंह, सैन पाल, अभिषेक, हिमांशु रावत, राम रक्ष पाल, उदय रमोला, सुमित कुमार, मुकेश कुमार और राजीव तोपवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



