Blog
22 नवंबर से गन्ने की पेराई शुरू करेगी डोईवाला चीनी मिल। (हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना के साथ होगा नए पेराई सत्र का शुभारंभ)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ 22 नवंबर को होगा। नए पेराई सत्र की शुरुआत मिल परिसर में हवन-यज्ञ और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की जाएगी। चीनी मिल की अधिशासी निदेशक अपर्णा ढोडियाल ने बताया कि 22 नवंबर को धार्मिक अनुष्ठान के साथ पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए मिल प्रबंधन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। नए पेराई सत्र को लेकर मिल प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार मिल में गन्ने की नियमित और सुचारु पेराई को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।



