Blog

एसआरएचयू ने अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में हासिल की बड़ी उपलब्धि। (टाइम्स हायर एजुकेशन इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2027 में दुनिया के 351-400 वें स्थान के समूह में हुआ शामिल)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), देहरादून ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2027 में दुनिया के 351-400वें स्थान के समूह में जगह मिली है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है और इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी पहचान और मजबूत हुई है।
टाइम्स हायर एजुकेशन ने श्मिट साइंस फेलोज के सहयोग से यह रैंकिंग जारी की है। इसमें उन विश्वविद्यालयों को स्थान दिया जाता है, जो अलग-अलग विषयों को मिलाकर वैज्ञानिक शोध और नए प्रयोगों के माध्यम से समाज और दुनिया की समस्याओं के समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं।
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में मिली यह जगह हमारे शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ शोध और नई खोजों को भी बढ़ावा दिया जाए, ताकि समाज की जरूरतों को पूरा करने और देश के विकास में योगदान दिया जा सके। हम आगे भी शोध की गुणवत्ता बेहतर बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए सहयोग स्थापित करने के लिए लगातार काम करते रहेंगे।
उन्होने कहा कि यह उपलब्धि एसआरएचयू में शोध, नई खोजों और अलग-अलग विषयों के बीच मिलकर काम करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य ऐसे शोध को बढ़ावा देना है, जो समाज और दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने में मददगार साबित हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button