Blog

22 नवंबर को होगा डोईवाला चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ। (पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे विधिवत शुरुआत, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल होंगे अति विशिष्ट अतिथि, विधायक बृजभूषण गैरोला करेंगे अध्यक्षता)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला चीनी मिल में नए पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ 22 नवंबर को होगा। पेराई सत्र का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला अध्यक्षता करेंगे।

चीनी मिल अधिशासी निदेशक अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि पेराई सत्र के शुभारंभ को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

वहीं, चीनी मिल के अधिशासी निदेशक ने बताया कि 22 नवंबर से पेराई शुरू करने के लिए मिल प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मशीनों और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि पेराई सत्र सुचारु रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ना आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button