Blog

दुधली में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा शुरू। (रेतावाला में कथा श्रवण को उमड़ रहे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ माहौल)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
दुधली क्षेत्र के रेतावाला में बृहस्पतिवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कथा व्यास सतीश कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय वर्णन कर रहे हैं।

कथा व्यास सतीश कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को भक्ति, ज्ञान और सदाचार की प्रेरणा मिलती है। भगवान की भक्ति से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है और मनुष्य को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

सात दिवसीय कथा के दौरान भगवान की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। संगीतमय भजनों और कथा वाचन से श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो रहे हैं। कथा के मुख्य यजमान जीवन जोशी, नवीन जोशी और बंशी जोशी हैं। इस मौके पर पंडित दामोदर जोशी, जय जोशी, ललित पंत, बसंत, आकांक्षा, रेखा और प्रभा जोशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button