Blog

बसंत पंचमी पर पतंग और मांझे की होगी भिड़ंत।

डोईवाला के मुख्य बाजारों में छाई पतंगबाजी की धूम, चाइनीज मांझा बाजार से नदारद।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
23 जनवरी, शुक्रवार को मनाई जाने वाली बसंत पंचमी को लेकर नगर क्षेत्र में पतंगबाजी का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। पर्व नजदीक आते ही रेलवे रोड, मुख्य बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में पतंग और मांझे की खरीदारी जोरों पर है। बाजारों में रंग-बिरंगी पतंगों की सजावट देखते ही बन रही है, वहीं बच्चे, युवा और परिवारजन पूरे उत्साह के साथ खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।
व्यापारियों के अनुसार बसंत पंचमी को लेकर इस बार बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। छोटी-बड़ी, सादी और आकर्षक डिज़ाइन वाली पतंगों के साथ-साथ विभिन्न गुणवत्ता का सामान्य व सुरक्षित मांझा उपलब्ध है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार लोगों ने जागरूकता दिखाई है और खतरनाक चाइनीज मांझे से दूरी बनाए रखी है।

रेलवे रोड के दुकानदार विकास गुप्ता ने बताया कि बसंत पंचमी पतंगबाजी का प्रमुख पर्व है और हर वर्ष इस दौरान बाजारों में अच्छी भीड़ रहती है। उन्होंने कहा कि इस बार ग्राहक पहले से अधिक सतर्क हैं और सुरक्षित मांझे को ही प्राथमिकता दे रहे हैं।

वहीं दुकानदार मोहित गुप्ता ने बताया कि बच्चों और युवाओं में बसंत पंचमी को लेकर खासा उत्साह है। लोग पहले से ही पतंग और मांझे की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। उन्होंने लोगों से पतंगबाजी के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित मांझे का ही उपयोग करने की अपील की।
बसंत पंचमी को लेकर बाजारों में बनी रौनक से व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button