उत्तराखंड के मास्टर्स एथलीटों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 20 स्वर्ण,14 रजत एवं 13 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
उत्तराखंड की देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के खिलाड़ियों द्वारा 47 पदक हासिल करके राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

डोईवाला देहरादून अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा):
छठी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक कुन्नमकुलम (केरल) में किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड की देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के खिलाड़ियों द्वारा 47 पदक हासिल करके राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।
महिला वर्ग की खिलाड़ियों में पदक श्रीमती भावना गढ़िया द्वारा तीन स्वर्ण, श्रीमती अर्चना बिष्ट दो स्वर्ण एक कांस्य, श्रीमती नीमा बिष्ट द्वारा दो स्वर्ण एक रजत, श्रीमती मीना कंडारी द्वारा दो स्वर्ण एक रजत, श्रीमती स्वाति पोखरियाल द्वारा दो स्वर्ण एक रजत, श्रीमती यशोदा कांडपाल द्वारा दो रजत एक कांस्य, श्रीमती माला शर्मा एक स्वर्ण, एक रजत, एक कांस पदक जीते, श्रीमती अंजली डोडेजा एक रजत।
इसी प्रकार पुरुष वर्ग के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों में श्री राजेंद्र प्रसाद जोशी द्वारा दो स्वर्ण एक रजत, श्री दीपक नेगी दो स्वर्ण एक रजत, श्री सतीश चंद चौहान एक स्वर्ण एक रजत एक कांस्य, श्री ललित चंद्र जोशी एक स्वर्ण दो कांस्य, श्री घनश्याम पांडे एक रजत एक कांस्य, श्री सुमित शाह एक स्वर्ण एक रजत श्री घनानंद पांडे एक रजत, एक कांस्य, श्री सुभाष चंद्र भट्ट एक कांस्य, श्री प्रेम सिंह देऊपा एक रजत , एक कांस्य, श्री भीम सिंह वैद्य एक कांस्य, श्री सतीश चंद्र भारद्वाज दो रजत, श्री रविन्द्र सिंह कंडारी एक रजत, एक कांस्य, श्री जी एन पंत एक रजत, श्री सचिंद्र सिंह वल्दिया दो कांस्य, श्री सबल सिंह बिष्ट एक रजत पदक प्राप्त कर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया।
उत्तराखंड के खिलाड़ियों की इस गौरवमय सफलता उत्तराखंड की खेल जगत हस्तियों ने अति प्रसन्नता जतायी और सभी खिलाड़ियों को बधाईयां दी। जिसमें देवभूमि मास्टर्स एथलीट एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष ए के सूद, उपाध्यक्ष जयमल सिंह नेगी, धर्मेंद्र कुमार भट्ट, राष्ट्रीय कोच गुरुफूल सिंह, के जे एस कलसी, बी एस बाजवा, जितेन्द्र कुमार गुप्ता सहित अनेक खेल प्रेमियों बधाई प्रेषित की है। Verma doi