Blog

2027 विधानसभा चुनाव में प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार। पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस को एक बार फिर अवसर देगी।

मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्विनी बहुगुणा रानीपोखरी और डोईवाला के चांदमारी क्षेत्र में आयोजित महिला सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई।

अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध का सबसे अधिक दंश झेला है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। भाजपा सरकार से लोग त्रस्त हो चुके हैं। 2027 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है और प्रदेश में विकास, रोजगार व सामाजिक न्याय को नई दिशा मिलेगी।

ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से ही समाज, संगठन और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है।

समारोह में उपस्थित महिलाओं ने भी एक स्वर में कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को समर्थन देने की बात कही।
कार्यक्रम में अरुण कृषाली,
जोत सिंह,मीना,रोशनी,निशित शर्मा,वैभव बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button