राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली।
डोईवाला देहरादून (राजेंद्र वर्मा):
श्री गुरु राम राय पी जी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसका श्रीर्षक” बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ “ रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह जी ने किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता मनोरी ध्यानी ने सभी स्वयंसेवियों को कार्यक्रम के महत्व की जानकारी दी और बताया आज कैसे समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। इस रैली को महाविद्यालय से कुसुमविहार तक चलाया गया। कार्यक्रम में सभी सवयंसेवीयों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। रैली के बाद सभी स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय में श्रमदान का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी महेश,मुख्य नियंता प्रो एच वी पंत, प्रो संदीप नेगी, प्रो राकेश ढोंडियाल,डॉ मनोज बालोनी, डॉ अनिता मलियान डॉ अरविंद नौटियाल, प्रो ए पी सिंह, डॉ हरीश जोशी,गिरीश भट्ट, गोविंद सिंह रावत, सुखविंदर आदि उपस्थित रहे



