Blog

आज से शुरू होगी जौलीग्रांट की 61वीं रामलीला, पालिका अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि। (इस रामलीला में पहली बार महिला निभाएगी माता सीता का किरदार, 23 नवंबर तक होगा मंचन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नवयुवक रामलीला कमेटी जौलीग्रांट की ओर से 13 नवंबर से 61वीं रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। इस बार रामलीला में खास बदलाव देखने को मिलेगा। 61 वर्षों के इतिहास में पहली बार महिला कलाकार माता सीता का किरदार निभाएगी। इससे पहले हर वर्ष यह भूमिका पुरुष कलाकार ही निभाते आ रहे थे। रामलीला का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। आयोजन 23 नवंबर तक चलेगा।

कमेटी अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि रामलीला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहली बार महिला कलाकार को सीता की भूमिका में उतारना इस वर्ष का विशेष आकर्षण रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला देखने की अपील की।

कमेटी संरक्षक मनोज नौटियाल ने बताया कि 61 वर्षों से रामलीला का आयोजन क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश दिया जा रहा है।

इस दौरान सचिव अशोक धीमान,मंच निर्देशक सुरेश कोहली आदि के अलावा समिति के सदस्य और कलाकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button