Blog

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू। (परवादून जिले में अभियान को गति देने की तैयारी, ब्लॉक और नगर स्तर पर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को डोईवाला स्थित परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों और जनहित के मुद्दों को उठाएंगे।

बैठक में विधानसभा प्रभारी सोहन लाल रतूड़ी ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के कथित भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखेंगे। अभियान के लिए मनोज नौटियाल को डोईवाला विधानसभा संयोजक और सुनील बर्मन को नगर स्तरीय संयोजक बनाया गया। हस्ताक्षरयुक्त बैनर 15 नवंबर तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जमा कराए जाएंगे।

विधानसभा प्रभारी सोहन लाल रतूड़ी*ने कहा कि कांग्रेस कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति और उद्यान विभाग में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामलों को उठा रही है। पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सरकार से जवाबदेही मांगेगी।

परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉक और नगर स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार करीब एक लाख करोड़ रुपये मूल्य की 40 सरकारी संपत्तियों और ऐतिहासिक धरोहरों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है।

प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर इन मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कांग्रेस जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को उठाएगी और सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए संघर्ष करेगी।

बैठक में वरिष्ठ नेता अब्दुल रजाक, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, प्रवीण सैनी, उमेद बोरा, भारत भूषण पेले, बालेंद्र सजवाण, नगर पालिका सभासद गौरव मल्होत्रा, अमित सैनी, आरिफ अली, संदीप थापा, युवराज पुन, स्वतंत्र बिष्ट, साजिद अली, पूर्व सभासद बलविंदर सिंह, गजेंद्र विक्रम शाही, राजेंद्र बिष्ट, भगवती प्रसाद सेमवाल, सुनील बर्मन, अब्दुल वाहिद, अफसाना अंसारी, रेखा कांडपाल सती, जावेद अली, मंजू राज, नाथनपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील थपलियाल, शेर सिंह सक्सेना और नंदन नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button