एसआईआर और बूथ प्रबंधन पर फोकस जरूरी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (माजरी मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई पुष्पांजलि)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय जनता पार्टी माजरी मंडल द्वारा शक्ति केंद्र संयोजकों की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर अभियान और बूथ प्रबंधन संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सटीक योजना, निरंतर संपर्क और जिम्मेदारी के साथ किया गया कार्य ही संगठन को मजबूती प्रदान करता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका को गंभीरता से निभाते हुए संगठनात्मक लक्ष्यों की पूर्ति में जुटना चाहिए।
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ और शक्ति केंद्र सबसे अहम इकाई हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समन्वय से ही जनसंपर्क प्रभावी बनता है और संगठन को नई ऊर्जा मिलती है।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि संगठनात्मक कार्यक्रमों की सफलता अनुशासन, समयबद्ध कार्यप्रणाली और सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी मंडल और शक्ति केंद्रों पर निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), बूथ प्रबंधन की रूपरेखा तथा आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संगठनात्मक जागरूकता और वैचारिक पर बल दिया।
बैठक मे सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रभारी दान सिंह रावत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता नयाल,मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, चंद्रभान पाल, मनोज पाल,अंजार अली, मनोज कांबोज, पंकज रावत चंद्रकला, अशोक कुमार,नाथूराम जसपाल सिंह जसविंदर सिंह डाली आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे I



