Blog

किसान हित में धरातल पर उतरकर काम करें अधिकारी। सचिव (2026-27 पेराई सत्र से पहले डोईवाला चीनी मिल की मशीनरी और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ई2026-27 पेराई सत्र की तैयारियों को लेकर गन्ना एवं चीनी उद्योग सचिव सुरेंद्र नारायण पांडे ने डोईवाला चीनी मिल का निरीक्षण कर मशीनरी, रिपेयर-मेंटेनेंस और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पेराई सत्र शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

सचिव सुरेंद्र नारायण पांडे ने कहा कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मशीनरी और उपकरणों की समय रहते मरम्मत कराई जाए और जहां सुधार की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाए। उन्होंने मशीनरी के रखरखाव में लापरवाही न बरतने तथा मिल की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि किसान हित में धरातल पर उतरकर काम करें।

अधिशासी निदेशक अजय वीर सिंह ने समीक्षा के दौरान चीनी मिल की आवश्यकताओं और मशीनरी में सुधार के लिए वित्तीय मदद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर सचिव ने आवश्यक कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर समय से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पेराई सत्र शुरू होने के बाद तकनीकी दिक्कतों से मिल संचालन प्रभावित न हो।

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र दुमका, गन्ना आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, संयुक्त आयुक्त हिमानी पाठक, महाप्रबंधक विजय पांडेय, डीपी शर्मा, सुनील चंद्र बिष्ट, आशुतोष अग्निहोत्री, सर्वजीत सिंह, अरविंद शर्मा, मनोज राठी, मांगे सिंह, अक्षय सिंह, अंकित सिंह, अमरजीत सिंह, शिवानी शर्मा, सुषमा चौधरी, नरेंद्र कुमार और दीपक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button