Blog

श्रमिक प्रतिनिधियों ने सचिव के सामने रखा वेतनमान का मुद्दा। (अभिलेखों की जांच कर जल्द आख्या देने के अधिकारियों को निर्देश)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला चीनी मिल में निदेशक मंडल की बैठक के दौरान श्रमिक प्रतिनिधियों ने गन्ना एवं चीनी उद्योग सचिव के समक्ष कर्मचारियों की समस्याएं रखीं। प्रतिनिधियों ने पूर्व में की गई वेतन कटौती के बजाय पुनरीक्षित वेतनमान बहाल करने की मांग की।

श्रमिक प्रतिनिधियों ने कहा कि कर्मचारियों के हित में वेतनमान को पूर्व व्यवस्था के अनुसार बहाल किया जाना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने सचिव को ज्ञापन भी सौंपा।

सचिव एवं प्रशासक ने श्रमिक प्रतिनिधियों की मांग को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को वेतनमान से जुड़े अभिलेखों की जांच कर जल्द आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कमल बहादुर, दिनेश वर्मा और सतविंदर संधू मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button