सौतेली मां ने एक चार वर्षीय बालक की पीटकर की हत्या पुलिस ने किया गिरफ्तार।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुल्लावाला में एक सौतेली मां ने एक चार वर्षीय विवान बालक की पीटकर हत्या कर दी है पुलिस ने पुत्र के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार लिया है।
कोतवाली डोईवाला पर 2 नवंबर को राहुल कुमार पुत्र स्व0 इंद्राज सिंह सिंह निवासी ग्राम बुल्लावाला थाना डोईवाला जनपद देहरादू द्वारा प्रा0पत्र दिया कि वादी की पहली शादी से एक पुत्र विवान उम्र-4 वर्ष है जो वादी के साथ रहता है तथा वादी द्वारा पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी प्रिया पुत्री सुशील कुमार निवासी अम्बेडकर कालोनी बडोवाला शिमला बाईपास रोड देहरादून से की गयी। 27 अक्टूबर की सुबह वादी अपनी डयूटी पर चला गया तो वादी की दूसरी पत्नी प्रिया द्वारा घर पर वादी के पुत्र विवान आयु 4 वर्ष को धक्का दिया गया, जिससे वादी का पुत्र विवान फर्श पर गिरकर बेहोश हो गया तथा गिरने से उसको गम्भीर चोट आने के कारण वादी के पुत्र को अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी। वादी द्वारा अपने प्रा0पत्र मे अंकित किया गया कि प्रिया उपरोक्त वादी के पुत्र के साथ काफी क्रूर व्यावहार करता थी तथा उसको छोटी छोटी बात पर मारती पीटती थी, जिस कारण मुझे उस पर पहले से ही शक था कि प्रिया द्वारा मारपीट के कारण ही मेरे पुत्र की मृत्यु हुयी है, इस सम्बन्ध मे पूछने पर उसने इस बात को स्वीकार भी किया। प्रा0पत्र के आधार पर थाना डोईवाला मु0अ0सं0–283/2025 धारा- 105 बीएनएस बनाम प्रिया पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण किये जाने के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देशो निर्गत किये गये, जिसके क्रम मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला पुलिस द्वारा घटना का अनावरण किये जाने के हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा सर्वप्रथम वादी द्वारा प्रा0पत्र मे अंकित तथ्यो की सत्यता हेतु वादी के आस-पडोसियो से जानकारी की गयी तो तथ्य सही पाये गये। घटना के सम्बन्ध मे प्रिया उपरोक्त से पूछताछ की गयी तो प्रिया द्वारा घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने वादी के पुत्र विवान को उसने गुस्से मे आकर धक्का दिया तथा फर्श पर गिरने के कारण उसको लगी गम्भीर चोट से उसकी मृत्यु हो गयी, अभियुक्ता से की गयी पूछताछ के आधार व उसके द्वारा कृत अपराध स्वीकार किये जाने पर प्रिया उपरोक्त को डोईवाला पुलिस द्वारा 2 नवंबर को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, अभियुक्ता को मा0न्या0 पेश किया जा रहा है ।



