Blog

गंगा-जमुनी संस्कृति व पौराणिक धरोहर के संवर्धन हेतु महासभा प्रतिबद्ध । मोहित उनियाल

देव भूमि महासभा उत्तराखंड की बैठक बालावाला,डोईवाला में संपन्न ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विधानसभा क्षेत्र के सैनिक कालोनी,बालावाला में देव भूमि महासभा उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों, उत्तराखंड की पर्वतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में क्षेत्रीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिनमें बालावाला सैनिक कालोनी पार्क निर्माण,यात्री विश्राम गृह,सीवेज कार्य के बाद सड़कों में बने गड्ढों की समस्या तथा क्षतिग्रस्त मार्गों के शीघ्र निर्माण की मांग शामिल रही। साथ ही युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ठोस योजनाएं बनाने पर भी विचार किया गया।
देव भूमि महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद कपरवाण शास्त्री ने कहा कि संगठन उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर सक्रिय रहता है तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए आगे भी प्रभावी पहल करेगा। उन्होंने संकल्प लिया कि उत्तराखंड आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। बैठक में पहाड़ों से हो रहे पलायन, बढ़ती बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की खस्ताहाल स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित उनियाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि महासभा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्रीय विकास के लिए मजबूत आवाज उठाएगी। उन्होंने संकल्प लिया कि समाज के गरीब, शोषित एवं वंचित वर्ग, विशेषकर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी तथा उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही गंगा-जमुनी संस्कृति एवं उत्तराखंड की समृद्ध पौराणिक परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए महासभा निरंतर कार्य करेगी।
बैठक में उत्तराखंड आंदोलन में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के संघर्ष को याद करते हुए राज्य के महान आंदोलनकारियो वीर चंद्र सिंह गढ़वाली,श्रीदेव सुमन,इंद्रमणि बडोनी,गौरा देवी,सुंदरलाल बहुगुणा व उत्तराखंड आंदोलन में अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया और उनके योगदान पर चर्चा की गई।
बैठक में देव भूमि महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद कपरवाण शास्त्री,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित उनियाल,महासभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सेमवाल,नगर निगम पार्षद देवी दयाल,धर्म गुरु राजेंद्र प्रसाद मैठाणी,पूर्व प्रधान मूलचंद सिलसवाल,पूर्व उप प्रधान अरुण पाल,सचिन उनियाल,राहुल सिंह खरोला,एस एन ढौंढियाल,भारत शर्मा,के पी कपरवान,मुकेश भट्ट, डॉ.धीरेन्द्र सिंह राणा,सतीश शाही,मूर्ति राम चमोली,शुभम खरोला,पार्वती देवी,प्रीतम सिंह,डी एस पंवार,कैप्टन गब्बर सिंह रावत,कैप्टन गोविंद सिंह रावत,कैप्टन आनंद सिंह रावत,राजकुमार,सुशील कोठारी,मनवीर सिंह नेगी,आर एस नेगी, मुन्नी देवी,सरिता देवी, संजू,दीपा देवी,सीमा देवी आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button