Blog

जनसेवा के पुरोधा हीरा सिंह बिष्ट को कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, (आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने जनहित, विकास कार्यों और संगठन के प्रति उनके योगदान को किया याद)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. बिष्ट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट का संपूर्ण जीवन गरीबों, मजदूरों और वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डोईवाला तहसील की स्थापना, पॉलीटेक्निक संस्थान सहित अनेक विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनका संघर्ष और जनसेवा का जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट ने अपने राजनीतिक जीवन में जनहित को सर्वोपरि रखा। वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा सक्रिय रहे और उनका सादा जीवन, ईमानदार कार्यशैली तथा जनसेवा का भाव सभी के लिए अनुकरणीय रहेगा।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट संगठन के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती प्रदान की। उनके सिद्धांतों और जनसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों मेंडोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी, अब्दुल रज्जाक, हाजी अब्दुल वहीद, ताजेंद्र सिंह ताज, मनोज नौटियाल, नीरज त्यागी, उमेद बोरा, जितेंद्र कुमार, एस.पी. बहुगुणा, महेश कुकरेती, राजेंद्र सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह, हरि किशोर, बलवीर सिंह बिंदा, आरिफ अली, राहुल सैनी, विवेक सैनी, तेजपाल सिंह मोंटी, देवराज सिंह सावन, रेखा कांडपाल सती, सुनील कुमार बर्मन, नरेंद्र सिंह चौहान, प्रवीण कुमार सैनी, मोहित कपूर्वाण, मनोज नेगी, सूरज भट्ट, अमन बहुगुणा, सुभाष थापा, नंदन सिंह नेगी, प्रवीण गुप्ता, यशवंत सिंह, संदीप थापा, युवराज पुन, जावेद अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button