जिला योजना समिति के चुनाव में भाजपा सभासदों ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नेगी को हरवाया और निर्दलीय प्रत्याशी रियासत अली को जितवाया। (दो वोटों से मिली जीत, निर्दलीय प्रत्याशी को 11 और भाजपा प्रत्याशी को मिले नौ वोट)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
जिला योजना समिति के चुनाव में भाजपा सभासदों ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नेगी को हरवाया और निर्दलीय प्रत्याशी रियासत अली को जितवाया। जिला योजना समिति के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रियासत अली ने भाजपा अधिकृत प्रत्याशी प्रदीप नेगी को दो वोटों से हराकर जीत हासिल की।
शुक्रवार को हुए मतदान में रियासत अली को 11 वोट मिले, जबकि प्रदीप नेगी को नौ वोटों से संतोष करना पड़ा।
चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। नगर पालिका के सभी 20 सभासदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हुई, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी रियासत अली को विजयी घोषित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार संपन्न कराई गई। सभी 20 सभासदों ने मतदान किया। मतगणना के बाद रियासत अली को 11 और प्रदीप नेगी को नौ वोट मिले। इस तरह रियासत अली ने दो वोटों से जीत दर्ज की।



