Blog

प्रधानाध्यापक से मारपीट का असर, तेलीवाला स्कूल में शून्य उपस्थिति। (124 पंजीकृत बच्चों में से कोई नहीं पहुंचा, सुरक्षा के लिए पुलिस रही तैनात)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
तेलीवाला स्थित विद्यालय में शुक्रवार को 124 पंजीकृत बच्चों में से एक भी विद्यार्थी पढ़ने नहीं पहुंचा। प्रधानाध्यापक कमल प्रकाश के साथ मारपीट की घटना के बाद विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। स्कूल खुला रहा, लेकिन बच्चों की अनुपस्थिति के चलते दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालय में पुलिस भी तैनात रही।

प्रधानाध्यापक कमल प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय में एक भी विद्यार्थी नहीं आया। विद्यालय में कुल 124 बच्चे पंजीकृत हैं। बीते दिनों प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट की घटना के बाद शिक्षकों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद से विद्यालय में भयमुक्त माहौल बनाने की मांग की जा रही है।

बच्चों की शत-प्रतिशत अनुपस्थिति से उनकी पढ़ाई प्रभावित होने की चिंता भी बढ़ गई है। विद्यालय में सुरक्षित माहौल बनाना जरूरी है, ताकि अभिभावक बिना किसी डर के अपने बच्चों को स्कूल भेज सकें और पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके।

इस दौरान विद्यालय के अध्यापक मनीष कुमार और सीआरपी प्रियंका रावत मौजूद रही I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button