अपराधियों और अवैध नशा तस्करों पर कसी जाएगी नकेल, महिला और बच्चों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता।
डोईवाला कोतवाल प्रदीप कुमार राणा ने संभाला पदभार और पत्रकारों के साथ की बैठक।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला कोतवाली के नए कोतवाल प्रदीप कुमार राणा ने अपने कार्यालय का पदभार संभाला। चार्ज संभालते ही उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात की और अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी।
राणा ने कहा कि डोईवाला में कानून-व्यवस्था मजबूत करेंगे। चोरी, नशा और अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः विराम लगाया जाए।
बताया कि उनकी निगरानी बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील आवासीय इलाके पर रहेगी। उन्होंने कहा कि महिला और बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सड़क यातायात और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान रहेगा।
पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद और पारदर्शिता स्थापित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। कोतवाली में आने वाले पीड़ित को उचित न्याय मिलेगा।
कोतवाली प्रभारी राणा ने आश्वासन दिया कि डोईवाला में अपराधियों के खिलाफ तेज़ कार्रवाई और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग जारी रहेगी। नगर क्षेत्र में यातायात प्रभावित करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सामाजिक तत्व पर पैनी निगाह रहेगी और समय-समय पर सत्यापन अभियान भी चलाया जाएगा।
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि उनके प्रयासों से शहर में सुरक्षा और शांति बढ़ेगी।



