Blog

दशहरा पर्व की तैयारियां दशहरा पर्व पर 55 फुट का रावण और 45 फुट का मेघनाथ और बनेगी सोने की लंका। (पात्र दशहरा एवं क्रीड़ा समिति की बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पात्र दशहरा एवं क्रीड़ा समिति की ओर से दशहरा पर्व के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व को भव्य रूप से मनाने और आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस बार 55 फुट ऊंचे रावण और 45 फुट ऊंचे मेघनाथ के पुतले बनाए जाएंगे। इसके साथ ही सोने की लंका भी तैयार की जाएगी।

बैठक में आयोजन को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं को आयोजन की अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। दशहरा पर्व पर कलाकारों द्वारा विभिन्न झांकियां भी निकाली जाएंगी। इसके साथ ही कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

समिति अध्यक्ष एडवोकेट रामेश्वर लोधी ने कहा कि दशहरा पर्व को इस बार भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। रावण और मेघनाथ के पुतलों के साथ सोने की लंका और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

समिति के सचिव राजेंद्र वर्मा ने कहा कि आयोजन की सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी। समिति से जुड़े कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार कार्य करेंगे, ताकि दशहरा पर्व का आयोजन व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि दशहरा मेला में इस बार इलेक्ट्रिक झूले भी लगाए जाएगे।
और मेला परिसर में पुतलों के दहन से पूर्व प्रेमनगर बाजार स्थित शिव मंदिर से मेला स्थल तक सुंदर और आकर्षक झांकिया भी निकली जाएगी।

इस मौके पर दामन बाली, अनिल महावर, अवतार सिंह सैनी,ईलम चंद,कुणाल सिंगारी, प्रेम सिंह पांचाल, संदीप विश्वकर्मा, जतिन साहनी, संजय कश्यप, भारत गुप्ता, हरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button