Blog

आईआईएम काशीपुर में उद्यमिता प्रशिक्षण लेकर लौटे महाविद्यालय के कैडेट। (शिवम और अभिषेक ने पिरूल से तैयार किए उपयोगी उत्पाद, प्राचार्य ने दी बधाई)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला के कैडेट शिवम और अभिषेक ने डीवाईयू के अंतर्गत आईआईएम काशीपुर में आयोजित ग्रुप-1 उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दोनों कैडेट महाविद्यालय लौटे। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने दोनों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनका स्वागत किया।

प्रशिक्षण के दौरान कैडेट शिवम और अभिषेक ने पिरूल से विभिन्न उपयोगी उत्पाद तैयार किए। उन्होंने पेंसिल स्टैंड, फ्लावर पॉट समेत अन्य उत्पाद बनाकर उनका प्रदर्शन किया।
प्रशिक्षण के माध्यम से दोनों ने उद्यमिता, रचनात्मकता और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से जुड़े व्यावहारिक अनुभव हासिल किए।

दोनों कैडेटों ने प्रशिक्षण के दौरान सहयोग और प्रोत्साहन देने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य, वर्ष 2025-26 उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ. त्रिभुवन खाली, समस्त प्राध्यापकों तथा 29 यूके बटालियन एनसीसी के सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रशिक्षण के दौरान महाविद्यालय परिवार ने उनका मनोबल बढ़ाया।

एनसीसी की एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) वल्लरी कुकरेती ने दोनों कैडेटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं। उद्यमिता प्रशिक्षण से छात्रों में रचनात्मक सोच, आत्मनिर्भरता और नए अवसर तलाशने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने दोनों कैडेटों को भविष्य में भी उत्साह और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय की मीडिया टीम सहित सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने शिवम और अभिषेक की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button