Blog

शिलान्यास के तीन माह बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का बुनियादी ढांचा अधूरा। (12 लाख की योजना से हो रहा निर्माण, अभी पूरी तरह खड़े नहीं हो पाए कॉलम)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
बीवीराम जी योजना के तहत माजरी ग्रांट में बनाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र का बुनियादी ढांचा शिलान्यास के करीब तीन माह बाद भी पूरी तरह खड़ा नहीं हो पाया है। केंद्र के निर्माण का शिलान्यास एक जुलाई को ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी और ग्राम प्रधान निशा देवी ने किया था।

केंद्र के निर्माण पर आठ लाख रुपये खंड विकास विभाग और चार लाख रुपये बाल विकास विभाग की ओर से खर्च किए जा रहे हैं। करीब तीन माह बीतने के बाद भी निर्माण कार्य शुरुआती चरण में है। मौके पर अभी कॉलम खड़े करने का काम ही पूरा नहीं हो पाया है।

निर्माण कार्य में देरी के चलते केंद्र का भवन निर्धारित समय में तैयार नहीं हो सका है। हालांकि विभाग का कहना है कि बरसात के कारण काम प्रभावित हुआ। ग्राम विकास अधिकारी नंदलाल ने बताया कि बारिश के चलते निर्माण कार्य की गति प्रभावित हुई है। अब काम आगे बढ़ाया जा रहा है और करीब दो से तीन महीने में केंद्र बनकर तैयार हो जाएगा।
केंद्र के तैयार होने के बाद आंगनबाड़ी से जुड़ी गतिविधियों के संचालन के लिए भवन उपलब्ध हो सकेगा। फिलहाल निर्माण कार्य पूरा होने का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button